Main

आपकी आँखों के बारे में ऐसी विचित्र जानकारियां जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे

आपकी आँखों के बारे में ऐसी विचित्र जानकारियां जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे 


इंसान का शरीर एक बहुत ही विचित्र और जटिल मशीन है जिसमे अनगिनत पार्ट यानी की अंग एक साथ मिलकर सुचारू रूप से काम करते रहते हैं। हमारे शरीर में हर एक अंग अपने आप में रहस्यों से भरा हुआ है। आज हम इंसान की आँखों के बारे में आपको कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जिन्हें आपने आज तक कभी नहीं सुना होगा और इन्हें जानकार आप एकदम भौचक्के भी हो सकते हैं।

तो आइये जानते हैं इंसानी आँख से सम्बंधित कुछ चोंका देने वाली बातें।

1. सबसे तेज़ ठीक होने वाला अंग

हमारे शरीर का सबसे तेज़ी से ठीक होने वाले अंग का नाम है हमारी आँखें। हमारे शरीर के किसी भी अंग पर अगर किसी भी प्रकार की चोट आ जाये तो वह उतनी जल्दी ठीक नहीं हो सकता है जितनी जल्दी हमारी आँखों में लगी चोटें ठीक हो सकती हैं। इसका मतलब यह है कि हमारे आँखों का रिकवरी सिस्टम बहुत ही तेज़ होता है।

2. दिमाग का सबसे ज्यादा उपयोग

बहुत सारी रिसर्च करने के बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हमारी आँखे अपना काम ठीक तरीके से करने के लिए दिमाग के लगभग आधे हिस्से का उपयोग करती हैं। यानी की हम किसी भी चीज़ को जब देखते हैं तो उसे देखने से लेकर उस चीज़ को समझने तक लगभग हमारे दिमाग के आधे भाग का उपयोग हो जाता है। इससे यह भी पता चलता है कि हमारी आँखे हमारे दिमाग में संरक्षित ऊर्जा का भी बहुत ज्यादा उपयोग करती हैं। और ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अगर हम एक आँख बंद कर ले तो दिमाग को कम काम करना पड़ेगा क्योंकि आँखे बंद करने के बाद भी आँखे अँधेरे को देख ही रही होती हैं और हम समझ सके की यह अँधेरा है इसके लिए दिमाग का काफी उपयोग करने की आवश्यकता होती है।
धन्यवाद्