जेईई मेन्स 2019 परीक्षा की ऑफिसियल आंसर की आज होगी जारी 


संयुक्त प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष लगभग दस लाख के आस पास विद्यार्थियों ने भाग लिया था। नए पैटर्न के अनुसार अब एक ही वर्ष में प्रारंभिक परीक्षा को दो बार दिया जा सकेगा। इसी पैटर्न पर चलते हुए राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जनवरी माह में ऑनलाइन परीक्षा करायी गयी थी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के मेन्स एग्जाम में बैठे सभी छात्रों को ऑफिसियल आंसर की का इंतज़ार था जिससे उन्हें पता चल सके की उन्हें कुल कितने नंबर मिले हैं।

इस वर्ष आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश पाने के लिए जेईई मेन्स की परीक्षा में बहुत बड़ा बदलाव किया गया था। इसके तहत यह परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन हो गयी है। बच्चों को परीक्षा में कंप्यूटर की वजह से कोई समस्या न हो इसलिए राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने बहुत सारे सेंटर बना रखे थे जहां पर जाकर कंप्यूटर में प्रैक्टिस किया जा सकता था।
मेन्स परीक्षा के बाद एजेंसी ने 14 जनवरी को बच्चों की ओएमआर शीट को वेबसाइट पर दाल दिया था जिसे सभी डाउनलोड कर सकते थे। और जैसा की पहले से ही सुनिश्चित था कि 16 जनवरी को आंसर की बता दी जाएगी और बच्चे यह जान सकेंगे की उन्हें कितने अंक मिले हैं। आज राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी सभी पेपरों की आंसर अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने वाली है। इस परीक्षा का परिणाम आने के बाद लगभग 2 लाख छात्रों को चुना जाएगा जो जून में होने वाले जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। और फिर एडवांस की परीक्षा में टॉप के लगभग पच्चीस हज़ार बच्चों को आईआईटी में दाखिला मिल सकेगा।
धन्यवाद्