लगातार 10वें दिन भी रोबोट 2.0 का बॉक्स आफिस पर रहा दबदबा
रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन स्टारर देश की अब तक कि सबसे महंगी
फ़िल्म रोबोट 2.0 का लगातार दसवें दिन भी बॉक्स आफिस पर दबदबा रहा।फ़िल्म
के हिंदी वर्शन ने दसवें दिन भी लगभग 5 करोड़ का बिज़नेस करके अब तक कुल
145.60 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
इस फ़िल्म में मुख्य रूप से एक सामाजिक समस्या के मुददे को उठाया गया है। फ़िल्म में ऐसा दिखाया गया है कि आज कल के आधुनिक समय मे मोबाइल कंपनियों के टॉवरों से बहुत भारी मात्रा में रेडिएशन निकल रही है और इस रेडिएशन का इंसानों पर तो असर पड़ ही रह है लेकिन इसके साथ ही साथ बहुत भारी मात्रा में पंछियों के मरने का भी कारण बन रहा है। इसी वजह से आज के समय में पंछियां बहुत कम होती चली जा रही है।
फ़िल्म के हिंदी भाग ने अब तक कुल लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपये कमा लिए हैं और पूरे विश्व भर में नील कर फ़िल्म ने पांच सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
धन्यवाद