Main

यूपी बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षा में हुए बड़े बदलाव, टाइम टेबल में हुआ परिवर्तन

यूपी बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षा में हुए बड़े बदलाव, टाइम टेबल में हुआ परिवर्तन 

उत्तर प्रदेश बोर्ड की बारवीं की बोर्ड परीक्षा का समय सारणी तो कुछ दिनों पहले ही आ चुकी है। लेकिन टाइम टेबल के आने के बाद से ही बहुत से छात्रों को बहुत समस्या हुई क्योंकि कुछ विषयों की परीक्षा के डेट एक ही हो जा रहे थे या फिर कुछ कठिन विषयों के लिए एक भी दिन की छुट्टी नही मिली। इसी समस्या को मद्देनजर रखते हुए बोर्ड ने कंप्यूटर, गणित, और फिजिक्स विषयों के डेट में परिवर्तन कर दिया है।
up board time table shedule changed, aajtak hindi news

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल तो जारी ही कर दिया था लेकिन छात्रों को कुछ विषयों के दिनांकों में समस्या आने की वजह से बोर्ड ने डेट में परिवर्तन करने का फैसला लिया है। जारी किए हुए टाइम टेबल के अनुसार जिन छात्रों ने कंप्यूटर, गणित और फिजिक्स विषय लिए थे उन्हें बहुत समस्या हुई क्योंकि कंप्यूटर और गणित की परीक्षा 21 फरवरी को दूसरी पाली में और फिजिक्स की परीक्षा 22 फरवरी को ही थी।

इसकी वजह से छात्रों को 21 तारीख को दूसरी पाली में कंप्यूटर या गणित का परीक्षा देने था और अगले दिन सुबह ही फिजिक्स का पेपर था। इसी वजह से सभी छात्र बहुत डिप्रेशन में आने लगे थे, इन्ही चीजों को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश बोर्ड ने परीक्षा तिथि में बदलाव करने का फैसला लिया है। अब कंप्यूटर और गणित की परीक्षा 21 फरवरी को ही होगी लेकिन फिजिक्स का पेपर अब 25 फरवरी को होने को निर्णय लिया गया है।

धन्यवाद