इंजीनियरिंग की डिग्री पाने के लिए GATE परीक्षा देना अनिवार्य नहीं
पिछले कई दिनों से एक न्यूज़ बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही थी की इंजीनियरिंग की डिग्री पाने के लिए हर इंजीनियरिंग कॉलेज के हर एक छात्र को गेट यानि की ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के परीक्षा देना अनिवार्य है। इस न्यूज़ को अफवाह बताते हुए एआईसीटीई यानी कि ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने इस पूरी न्यूज़ को खारिज किया है और बोला है की ऐसा कुछ नहीं है और इंजीनियरिंग की डिग्री पानी के लिए गेट परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है।
अगर आप एक इंजीनियरिंग छात्र है तो यह आपके लिए बहुत ही खुशी वाली खबर है कि अब इंजीनियरिंग की डिग्री पानी के लिए गेट परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है। पिछले कुछ दिनों तक काफी बड़ी न्यूज़ कंपनियों ने सिर्फ कुछ व्यूज पाने के लिए एक गलत खबर फैलाना शुरू कर दिया कि किसी भी इंजीनियरिंग छात्र को छुआ चाहे किसी भी इंजीनियर कॉलेज में पढ़ता है उसे अपनी फाइनल इंजीनियरिंग की डिग्री पाने के लिए ग्रैजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के परीक्षा देना अनिवार्य है। उनका कहना था कि यह एक तरह का एग्जिट टेस्ट होगा।
यह गलत न्यूज़ सोशल मीडिया पर इतनी तेज़ी से फैलने लगी और इसे पढ़कर बहुत से छात्र और उनके अभिभावक भी काफी परेशान हो गए।इसी वजह से ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने अपनी ऑफिशयल वेबसाइट पर एक नोटिस कि किए की यह न्यूज़ पूरी तरह से गलत है और इसे कुछ न्यूज़ कंपनियों ने मात्र अपने फायदे के लिए सर्कुलेट कर दिया है। इस नोटिस के जारी होने। केबाद से छात्रों को काफी राहत मिली है।
धन्यवाद्