महिलाओं में कैंसर के शुरूआती लक्षण, इन्हें कभी अनदेखा ना करें
आज के समय में लगभग हर एक बिमारी का इलाज संभव है अगर समय रहते पता चल जाए तो | स्तन कैंसर इनमे से एक है जिसके होने का पता जितना जल्दी चलता है उसका इलाज उतना ही अच्छे से हो सकता है | आज हम आपको स्तन कैंसर के कुछ मुख्या शुरूआती लक्षणों के बारे में बताएंगे जिनके दिखते ही आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए |
महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे मुख्या है | डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं और लड़कियों को अपने स्तन का आकार और शेप देखते रहना चाहिए जिससे की अगर उसमे किसी भी तरह का परिवर्तन हो तो तुरंत पता चल सके | अब हम आपको कुछ मुख्या लक्षण बताएंगे |
1 स्तनों में सूजन
अगर आपको किसी भी स्तन के किसी एक हिस्से में या पूरे स्तन में अचानक से कोई सूजन दिखती है तो यह एक संकेत हो सकता है |
2 जलन
स्तनों में जलन होना वैसे तो बहुत सी बीमारियों में होता है पर कैंसर के केस में भी स्तन में जलन देखा जाता है |
3 दर्द
अचानक से आपके पूरे स्तन में या उसके अग्र भाग में अत्यधिक दर्द हो सकता है , यह दर्द दवा खाने से कुछ समय के लिए ठीक बी हो सकता है पर कैंसर के केस में दर्द आसानी से नहीं जाता |
4 स्तन क अग्रभाग का अंदर होना
जी हाँ यह स्तन कैंसर का एक बहुत बड़ा संकेत है , अगर आपके स्तन का अग्रभाग आपकी तरफ यानी की धीरे धीरे अंदर की तरफ जाने लगे तो इस लक्षण को बिलकुल भी अनदेखा नहीं किया जा सकता |
5 स्त्राव होना
अगर आपके स्तनों में से किसी भी प्रकार का कोई लिक्विड निकलने लगे या कोई स्त्राव होने लगे दूध को छोड़कर तो यह भी स्तन कैंसर का एक लक्षण है |
धन्यवाद्
aaj tak hindi news , aajtak news